Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

30 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 30 मार्च 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान तथा आलस्य का अनुभव होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय धीमा चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत रंग लाएगी। रुके कार्य बनेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधियों से मेल बढ़ेगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बढ़ेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अपेक्षा से अधिक व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, धैर्य रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति की योजना मूर्तरूप लेगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सत्संग का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। राजकीय सहयोग से लाभ में वृद्धि होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। कार्य में हानि हो सकती है। झंझटों में न पड़ें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ में कमी होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 मार्च 2018 : आपका जन्मदिन