Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

30 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 30 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, सोमवार, 30 मई 2016 (00:18 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- कानूनी अड़चन आ सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।
 
 

वृषभ- नीति में परिवर्तन से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। विरोध होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 

 

मिथुन- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अस्वस्थता को नजरअंदाज न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपेक्षानुरूप कार्य में बाधा उत्पन्न होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।
 
 

सिंह- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। विवाद से बचें। क्लेश होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।
 
 

कन्या- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। उन्नति होगी। आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न हो सकती है। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल धर्मस्थल में दें।
 
 

तुला- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
 
 

वृश्चिक- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपना कार्य खुद करें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी पर दूध चढ़ाएं। 
 
 

धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। ज्ञान-बुद्धि वृद्धि के योग हैं। अच्‍छी संगति करें।
 
कल्याणकारी उपाय- ज्ञानियों की सेवा करें।
 
 

मकर- प्रसन्नतावर्धक समाचार प्राप्त होंगे। विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्ति को पेटभर भोजन कराएं।
 
 

कुंभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी व जोखिम से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- काला कपड़ा दान करें।
 
 

मीन- फालतू खर्च होगा। झंझटों से दूर रहें। कार्य को शांति से निपटाएं। मनोनुकूल कार्य में मेहनत लगेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को आइसक्रीम खिलाएं।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (30.5.2016)