Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

30 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 30 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, बुधवार, 30 नवंबर 2016 (00:17 IST)
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही हानि देगी। जरूरी हस्ताक्षर कागज पढ़कर करें। शारीरिक कष्ट रहेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। झंझटों में न पड़ें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- भवन निर्माण संबंधी समस्या दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। चोरी व चोट आदि से हानि संभव है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
सिंह- बुरी सूचना से क्लेश होगा। कुसंगति से बचें। हानि होगी। प्रयास बेकार जाएंगे। अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। धन के नए स्रोत प्राप्त होंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- शारीरिक कष्ट रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे। व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
धनु- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश व यात्रा सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- पूजा-पाठ में मन लगेगा। बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जल्दबाजी न करें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (30.11.2016)