Publish Date: Thu, 04 Feb 2016 (00:12 IST)
Updated Date: Wed, 03 Feb 2016 (11:20 IST)
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- जल्दबाजी से हानि संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दुर्घटना से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
वृषभ- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। संपर्क बढ़ाएं। विवाद व जोखिम से बचें।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
मिथुन- शत्रु शांत रहेंगे। अचल संपत्ति की प्राप्ति या उससे लाभ संभव है। बेरोजगारी दूर हो सकती है। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
कर्क- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आनंदोत्सव में भाग लेना पड़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
सिंह- हानि-दुर्घटना से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध बच्चों में बांटें।
कन्या- अस्वस्थता रहेगी। धनार्जन होगा। पराक्रम वृद्धि होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आशंका-कुशंका रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
तुला- नौकरी, यात्रा व व्यापार आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भय, कष्ट व चिंता बने रहेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
वृश्चिक- पुराना रोग उभर सकता है। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
धनु- व्यय वृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। विवाद व झंझटों से बचें। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
मकर- मस्तिष्क पीड़ा संभव है। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ- विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई योजना लागू होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
मीन- धार्मिक यात्रा संभव है। बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, सावधान रहें।
कल्याणकारी उपाय- गाय को केले खिलाएं।