Publish Date: Mon, 04 Jan 2016 (00:13 IST)
Updated Date: Wed, 30 Dec 2015 (15:26 IST)
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- चोरी-चोट आदि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु शांत रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का वितरण करें।
वृषभ- बुद्धि का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभ देगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मिथुन- घर-परिवार की चिंता बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- अनाथ बच्चों को गर्म वस्त्र वितरण करें।
कर्क- भागदौड़ अधिक रहेगी। दुर्घटनादि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी पर दूध चढ़ाएं।
सिंह- विवाद-झंझटों से बचें। पूछ-परख रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। धन प्राप्ति के प्रयास मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
कन्या- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शुभ समाचार मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराने मित्र-संबंधी सहायता करेंगे।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
तुला- उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
वृश्चिक- विवाद, दुर्घटना व चोरी आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
धनु- व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। तनाव रहेगा। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
मकर- जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें। कार्यपद्धति में सुधार होगा। धनलाभ होगा। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
मीन- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। अतिविश्वास हानि देगा। जल्दबाजी से कार्य बिगड़ सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।