Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

4 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 4 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (00:21 IST)
* आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी की चिंता बढ़ेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद में न पड़ें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- भूमि व भवन संबंधी समस्या दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
सिंह- परिवार में मतभेद हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- विवाद में न पड़ें। शोक समाचार प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- कानूनी अड़चन आएगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थोड़े प्रयास से कार्य बनेंगे। मान-सम्मान अधिक मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- मनोमालिन्य रहेगा। अस्वस्थता का अनुभव होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
धनु- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। व्यर्थ खर्च होगा। बेचैनी रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- व्यय वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
कुंभ- बकाया वसूली होगी। व्यर्थ चिंता रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मीन- नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (4.11.2016)