Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 5 जुलाई 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कार्य का विस्तार होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा सफल रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। आय बढ़ेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। बात बिगड़ सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त संभव है। रोजगार मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। चोट व रोग से बचें। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। बाकी सामान्य रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अज्ञात भय सताएगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य का विस्तार होगा। जल्दबाजी न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

5 जुलाई 2018 : आपका जन्मदिन