Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

5 जून 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
5 June Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...


 
मेष- कुसंगति से दूर रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। शरीर कष्ट हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

वृषभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- जल्दबाजी न करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विरोधी शांत रहेंगे। व्यय वृद्धि होगी। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- नई नीति कार्यप्रणाली को प्रभावित करेगी। आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न हो सकती है। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- विवेक से कार्य करें। धार्मिक यात्रा-अनुष्ठानादि संभव है। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

वृश्चिक- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त हो सकती है। कार्य में मन नहीं लगेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। ज्ञान वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में अनुकूलता होगी
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। चोट व अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ श्रीं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

मीन- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय-यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (5.6.2016)