Publish Date: Sat, 05 Mar 2016 (00:13 IST)
Updated Date: Fri, 04 Mar 2016 (11:40 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- नई योजना पर कार्य होगा। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। दुर्घटनादि से हानि संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।
वृषभ- विवाद से क्लेश संभव है। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मिथुन- प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जरूरी हस्ताक्षर देखकरही करें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
कर्क- चिंता व तनाव का वातावरण रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाधाएं दूर होकर लाभ होगा। मित्रादि से संपर्क बढ़ेगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
सिंह- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। सफलता प्राप्त होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
कन्या- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- जल में हल्दी डालकर स्नान करें।
तुला- शोक-समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। अशुभ समय।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका रहेगी। पराक्रम वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा-निवेश लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।
धनु- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। कुसंगति से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न भोजन कराएं।
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी में मनोनुकूल लाभ मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
कुंभ- यात्रा सफल रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
मीन- डूबा हुआ धन मिल सकता है। शारीरिक कष्ट रहेगा। अचानक हानि संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।