Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 और 16 दिसंबर को ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, कुछ राशियों की बदल जाएगी जिंदगी

हमें फॉलो करें 10 और 16 दिसंबर को ये बड़े ग्रह बदलेंगे अपनी राशि, कुछ राशियों की बदल जाएगी जिंदगी
, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (09:36 IST)
Planet Transit : इस माह में 5 दिसंबर को मंगल ग्रह के परिवर्तन और 8 दिसंबर को शुक्र के परिवर्तन के बाद  10 दिसंबर को बुध और 16 दिसंबर को सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की तो जिंदगी में बहुत ही ज्यादा सकारात्मक बदलाव होने की संभावना है।
 
 
इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत ( 5 Zodiac Signs Astrology ):
 
1. मेष (Aries): गुरु आपकी राशि के लाभ भाव में विराजमान हैं। लाभ भाव अर्थात एकादश भाव में गुरु विराजमान हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो उन्नती मिलेगी। कारोबार में भी लाभ अर्जित करेंगे। हर तरह की मनोकामना पूर्ण होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बाई बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर की दृष्‍टि से भी यह माह शुभ है।
 
 
2. मिथुन (Gemini): बृहस्पति आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहा है। आपको भाग्य और परिवार का भरपूर साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। धार्मिक गतिविधियां बढ़ेगी। निजी जीवन और कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे।
 
3. सिंह (Leo): बृहस्पति आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव जीवनसाथी और साझेदारी का घर है। इसका मतलब यह है कि दांपत्य जीवन में खुशियां आएगी और यदि कोई साझेदारी का व्यापार कर रहे हैं तो उसमें लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए ठीक रहेगा। नौकरीपेश लोगों को अभी जहां हैं वहीं जमे रहना चाहिए। अभी कहीं पर भी निवेश न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
 
 
4. धनु (Sagittarius): बृहस्पति आपकी राशि के तीसरे घर में गोचर करेगा। यह गोचर आपके लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा। आपको और भी पराक्रम दिखाने की जरूरत है। मेहनत का फल मिलेगा। विवाह और यात्रा के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिलेगी। आपके लिए जरूरी है कि आलस्य छोड़कर अपने सपने के पीछे भागना प्रारंभ कर दें क्योंकि यह समय आपके लिए अनुकूल है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। नया व्यापार शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह माह उत्तम है।
 
 
5. कुंभ (Aquarius): बृहस्पति आपकी राशि के पहले भाव में गोचर करेगा। यदि आप किसी के साथ कोई कार्य साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें फायदा मिलेगा। नौकरी बदलने, शहर बदलने और नए व्यवसाय में पैसा लगाने का यह एक उत्कृष्ट समय है। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा और पहले किए गए निवेश का लाभ मिल सकता है। रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा।
 
4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन : दिसंबर माह 2021 में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सबसे पहले 5 दिसंबर को 1.मंगल ग्रह करेंगे वृश्चिक राशि में गोचर। इसके बाद 8 दिसंबर 2021 को 2. शुक्र ग्रह मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 10 दिसंबर 2021 को 3.बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 5.सूर्य सूर्य धनु राशि में गोचर करेंगे। उक्त चार ग्रहों में से शुक्र और बुध का फिर से परिवर्तन होगा। 19 दिसंबर 2021 को शुक्र ग्रह मकर राशि में ही वक्री होंगे और 30 दिसंबर 2021 को वक्री शुक्र का धनु राशि में गोचर होगा। इसके साथ ही 29 दिसंबर 2021 को बुध ग्रह धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे।
webdunia
Zodiac Signs Astrology
 
क्या होगा 12 राशियों पर असर ( Effect on 12 zodiac signs)
 
1. मेष : यह माह आपके लिए अति उत्तम है। नौकरी और करियर में सफलता मिलेभी। यशस्त्री कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। धन लाभ होगा और भूमि, भवन, वाहन आदि का सुख मिलेगा। बस आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा अच्छे समय का लाभ नहीं मिलेगा।
 
2. वृषभ : इस माह समस्याओं का अंत होगा। भवन, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। आर्थिक रूप से यह माह थोड़ा उतार चढ़ाव वाला है। पारिवारिक सुख में कमी आएगी। अनावश्यक चिंता से घिरे रहेंगे।
 
 
3. मिथुन : यह माह आपके लिए अच्छा है। कारोबारियों को लाभ होगा और नौकरीपेशा के मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सेहत ठीक रहेगी और मानसिक स्वास्थ भी अच्छा रहेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और उनकी भावनाओं की कद्र करें।
 
3. कर्क : इस माह आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश पूर्ण होगी। करियर और कारोबार के लिए भी यह समय उत्तम है, परंतु परिवार में किसी से खटपट हो सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
 
5. सिंह : आपके लिए यह माह भाग्य खोल देगा। नौकरी, धंधा सभी ओर लाभ मिलेगा। हर तरह के सुख की प्राप्ति होगी, परंतु यदि आपने अपने क्रोध पर काबू नहीं रखा तो यह समय लाभ की जगह हानि में बदल जाएगा।
 
6. कन्या : इस माह कुछ जिम्मेदारियों को लेकर चिंता रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ खराब होगा। कारोबारी हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो नया करने का मौका मिलेगा। इस माह खर्चे बहुत होंगे। आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होगा।
 
 
7. तुला : इस माह आपको राहत मिलेगी। घर परिवार में शांति रहेगी। भूमि, भवन, वाहन और संतान सुख मिलेगा। आर्थिक उन्नती भी होगी। सेहत में भी सुधार होगा।
 
8. वृश्‍चिक : आपको सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक धन हानि होने के योग हैं। व्यर्थ के खर्चे न करें और सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार के प्रति जिम्मेदार बने और यदि आप शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हैं तो लाभ होगा।
 
 
9. धनु : इस माह आपको धन लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। अचल सम्पत्ति भी बढ़ेगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। आपको अपने मन और वाणी पर काबू रखना चाहिए। सेहत उत्तम रहेगी।
 
10. मकर : इस माह आप लेन-देन और वाद-विवाद से बचें। यात्रा के योग हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्य का बोझ रहेगा। परिवार में विशेष सुख प्राप्त होगा।
 
11. कुम्भ : यह माह आपके लिए उत्तम है। चिंताएं समाप्त होगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी परंतु घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत का फल मिलेगा। बाकी सब कुशल रहेगा। 
 
12. मीन : यह माह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। घर में शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम बढ़ जाएगा। सेहत की दृष्टि से यह माह ठीक नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

aghan guruwar 2021 date : अगहन मास का तीसरा गुरुवार, इस दिन क्या करें, जानें महत्व एवं 11 खास बातें