Publish Date: Sat, 06 Feb 2016 (00:10 IST)
Updated Date: Fri, 05 Feb 2016 (11:38 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- धार्मिक यात्रा संभव है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों को गर्म वस्त्र दान करें।
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। चिंता व तनाव रहेंगे। आवश्यक कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
मिथुन- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शारीरिक कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों में न पड़ें, हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- पीले वस्त्र दान करें।
कर्क- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु परेशान कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
सिंह- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। धनार्जन सुगम होगा। परिश्रम अधिक होगा।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
कन्या- मस्तिष्क पीड़ा संभव है। विवाद से बचें। कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
तुला- प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा सफल रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। धनहानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
वृश्चिक- भय व चिंता रहेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। समाचार प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे।
कल्याणकारी उपाय- उड़द दान करें।
धनु- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा व निवेश लाभ देंगे। कोर्ट-कचहरी में प्रभाव कम होगा। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय- मूंग दान करें।
मकर- व्ययवृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। धनहानि संभावित है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
कुंभ- रुका हुआ धन मिल सकता है, प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
मीन- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- जल में हल्दी डालकर स्नान करें।