Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 6 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। चिंता रहेगी। धनार्जन होगा। जल्दबाजी न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें, जोखिम न उठाएं। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, धैर्य रखें। 
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। विवाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी, प्रयास करें। यात्रा से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। धनलाभ होगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लाभ होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना में परिवर्तन संभव है। कार्यस्थल पर सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। आय में वृद्धि होगी। रोजगार मिलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 जनवरी 2018 : आपका जन्मदिन