Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

6 मई 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
May Horoscope - May 2019
आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विवाद से दूर रहें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई नया कार्य मिल सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। कोई अप्रत्याशित बड़ा व्यय सामने आ सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : घरेलू संसाधनों पर व्यय होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम मिल सकेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। अटके काम पूरे होंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। दुष्टजनों से सावधान रहें। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव होगा। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। पारिवारिक अशांति हो सकती है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य नरम हो सकता है। धनहानि की आशंका है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में मनोनुकूल लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : अचानक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : विवेक का प्रयोग करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। शारीरिक पीड़ा की आशंका है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव रहेगा। समय पर काम न होने से क्रोध में वृद्धि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पहले किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक रुतबे में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 मई 2019 : आपका जन्मदिन