Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

6 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 6 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, सोमवार, 6 नवंबर 2017 (00:53 IST)
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बिछड़े साथियों से मिलन होगा। संबंध सुधरेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। झंझटों में न पड़ें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी बाधा दूर होगी। लाभ होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दुष्‍टजन हानि पहुंचा सकते हैं। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के सौदे होंगे। लाभ होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। रोजगार मिलेगा। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नकारात्मकता बढ़ेगी। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम मेहनत में अधिक लाभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

6 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन