कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। प्रतिद्वंद्वी परास्त होंगे। निवेश शुभ फल देगा। कार्य की बाधाएं स्वत: दूर होंगी।
कल्याणकारी उपाय- अपने बड़ों का आशीर्वाद लें।
वृषभ- घर-बाहर अशांति रहेगी। विवाद न करें। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। हानि-दुर्घटना से बचना होगा।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- रुके हुए धन की आवक होगी, प्रयास करें। कार्य की रुकावट दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
कर्क- आय के साधन मिलेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी-निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
सिंह- तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। उन्नति के द्वार प्रशस्त होंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विद्यार्थी सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
कन्या- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी, विवाद न करें। कार्यों में बाधा आएगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। धैर्य रखना होगा।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
तुला- यात्रा सफल रहेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
वृश्चिक- जमीन-जायदाद के कार्य बनेंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। उन्नति हो सकती है। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
धनु- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, हानि हो सकती है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ फल देगा।
कल्याणकारी उपाय- मां दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मकर- वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें, जोखिम न लें। विवाद से दूर रहें। कार्यों में रुकावट आएगी।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
कुंभ- मेहनत का फल मिलेगा। रोजगार मिल सकता है, प्रयास करें। बाहरी मदद से कार्य बनेंगे। निवेश लाभ देगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मीन- धनप्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। जमीन-अनाज के कार्य लाभ देंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।