आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। थकान-आलस्य अनुभव होंगे।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
वृषभ- विवाद से बचें। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता रहेंगे। दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मिथुन- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा लाभकारी रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी, विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ व मसूर का दान करें।
कर्क- जल्दबाजी न करें। दुर्घटनादि के योग हैं। तनाव रहेगा। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यप्रणाली सुधरेगी।
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
सिंह- धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। हानि के योग हैं।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
कन्या- वाहन-मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
तुला- राजकीय सहयोग मिलेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
वृश्चिक- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। कुसंगति से बचें।
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
धनु- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सेवा करें।
मकर- मेहनत का फल कम मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खपूर्ण समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वर्ण की वस्तुएं दान करें।
कुंभ- प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान की चिंता रहेगी। विवादादि से क्लेश होगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।