Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 7 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (00:22 IST)
* क्या कहते हैं आज आपके सितारे...


 
मेष- विवाद को बढ़ावा न दें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

वृषभ- भ्रम की स्थिति निर्मित होगी। चोट व बीमारी आदि से हानि संभव है। कार्य प्रशंसा होगी। पराक्रम बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कष्ट संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

कर्क- भाग्योन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शरीर कष्ट संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- व्याधि, चोट व विवाद आदि में सावधानी आवश्यक है अन्यथा हानि संभव है। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यात्रा व निवेश सफल रहेंगे। चोट व दुर्घटना से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

तुला- कार्यस्‍थल में परिवर्तन संभव है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई नीति बनेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। पुरानी व्याधि परेशान कर सकती है। तनाव व चिंता रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
 

मकर- वाणी में कठोरता का प्रयोग न करें। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। चोट व दुर्घटनादि से हानि हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- संपत्ति के बड़े सौदे लाभ देंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मीन- धन प्राप्ति सुगम होगी। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (7.7.2016)