Publish Date: Mon, 07 Mar 2016 (00:14 IST)
Updated Date: Sat, 05 Mar 2016 (12:04 IST)
क्या कहते हैं आज आपके सितारे...
मेष- दुर्घटनादि से हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी। नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। भागदौड़ अधिक होगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
वृषभ- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विवाद से बचें। राजकीय सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
मिथुन- शत्रु शांत रहेंगे। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
कर्क- गृहस्थ सुख मिलेगा। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पुराने मित्र-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
सिंह- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
कन्या- विद्यार्थी सफलता हासिल करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। झंझटों से दूर रहें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
तुला- वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शोक-समाचार मिल सकता है। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी। जोखिम-जल्दबाजी से बचें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका से तनाव होगा। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढ़ेंगे। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
धनु- शुभ समाचार मिलेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- अन्न का दान करें।
मकर- गृहस्थ सुख मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी, नौकरी में उन्नति संभव है। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना दें।
कुंभ- व्यय वृद्धि होगी। परिश्रम निरर्थक रहेगा। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध हो सकता है। विवाद व जोखिम से बचें।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
मीन- रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। रोजगार मिलेगा, प्रयास करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।