Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 8 अप्रैल 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (00:56 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 
मेष- रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- बुरी सूचना मिल सकती है। तनाव व चिंता रहेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। धनलाभ सुगम होगा। झंझटों में न पड़ें। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- प्रतिष्ठा बनी रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विरोध होगा। जल्दबाजी न करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
सिंह- नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। बुद्धि का प्रयोग करें। कुसंगति से हानि होगी। फालतू खर्च होगा। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नति होगी। विरोधी शांत रहेंगे। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
धनु- राजकीय बाधा दूर होगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तनाव रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- पुराने विवाद कोशिश करने पर सुलझ सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
मीन- भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। बड़ा लाभ संभव है। उन्नति होगी। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज के मुहूर्त (8.4.2017)