Publish Date: Fri, 08 Apr 2016 (00:02 IST)
Updated Date: Wed, 06 Apr 2016 (12:23 IST)
मेष - राजकीय कोप का सामना हो सकता है। जल्दबाजी न करें। यात्रा-निवेश मनोनुकूल रहेगा। अचानक लाभ प्राप्त हो सकता है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृषभ - व्ययवृद्धि से तनाव होगा। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद न करें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानिकर रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मिथुन - रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शत्रु परास्त होंगे, निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
कर्क - चोट-दुर्घटना से हानि संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
सिंह - अचानक हानि संभव है, सावधानी रखें। देवाराधना में मन लगेगा। मित्र-संबंधी सहायता करेंगे। धनार्जन होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
कन्या - चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम न उठाएं। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला - घर-बाहर अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय में उन्नति होगी। शत्रु शांत रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक - विरोधी शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
धनु - शरीर कष्ट संभव है। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मकर - वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ - हानि-दुर्घटना से बचें। पराक्रम से कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
मीन - जल्दबाजी न करें। हानि संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा। कार्यसिद्धि होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।