Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 8 जनवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धनार्जन होगा। शत्रु परास्त होंगे। प्रमाद न करें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। धनार्जन होगा। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शत्रु भय रहेगा। झंझटों में न पड़ें। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से बचें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। जल्दबाजी न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय कोप भुगतना पड़ सकता है। जल्दबाजी न करें। विवाद से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यसिद्धि होगी। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर में तनाव रहेगा। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवेक का प्रयोग करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 जनवरी 2018 : आपका जन्मदिन