Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 8 जनवरी 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, रविवार, 8 जनवरी 2017 (00:28 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- थोड़े प्रयास से लाभ अधिक होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पुराने मित्रादि से मुलाकात होगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
वृषभ- बड़े खर्च सामने आएंगे। समय पर कार्य न होने से तनाव होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता बनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- कार्यस्‍थल पर परिवर्तन संभव है। नई योजना लागू होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भय रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
सिंह- तीर्थयात्रा हो सकती है। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। धनलाभ होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 


तुला- बाहरी सहायता प्राप्त होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- भूमि व भवन संबंधी कार्य बनेंगे। लाभ होगा। उन्नति होगी। अज्ञात भय सताएगा। पुराने मित्रादि से मेल होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- लेखन-पठन-पाठन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। झंझटों में न पड़ें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


मकर- वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- यात्रा सफल रहेगी। शुभ सूचना से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (8.1.2017)