Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 8 अक्टूबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, शनिवार, 8 अक्टूबर 2016 (00:20 IST)
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- तीर्थदर्शन हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होगी। विरोधी शांत रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। स्वास्‍थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- भवन निर्माण संबंधी समस्या दूर होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- दु:खद समाचार मिल सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी। धनहानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- विवाद न करें। तनाव रहेगा। धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- काम में मन नहीं लगेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। शुभ समाचार मिलेंगे। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। बुद्धि का प्रयोग करें, लाभ होगा। अचानक लाभ संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मीन- कार्यपद्धति में सुधार लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। परिवार की चिंता रहेगी। कोई योजना फलीभूत होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (8.9.2016)