Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

8 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
8 September
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल-दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। धनार्जन होगा। बुरी खबर मिलेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- चावल दान करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। परिवार के बड़े लोगों के स्थास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- काला वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : सुख के साधन जुटेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर की दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धनार्जन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। शारीरिक कष्ट संभव है। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। विवाद से क्लेश होगा। पुराना रोग उभर सकता है। कुसंगति से हानि होगी। चिंता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मसूर दाल दान करें।
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। पुरानी परेशानी दूर होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : कार्यकारी रूपरेखा में परिवर्तन होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगा। पैसों की आवक बढ़ेगी। प्रमाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- लाल वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य की बाधा दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। भावुकता में कोई बड़ा फैसला न लें। घर-बाहर असंतोष रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। व्यवसाय ठीक चलेगा, धैर्य रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
 
आज का भविष्य : परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धनार्जन होगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अन्न दान करें।
 
आज का भविष्य : बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा तथा कार्यसिद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

8 सितंबर 2018 : आपका जन्मदिन




Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya