Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुधवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...

हमें फॉलो करें बुधवार : आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, बुधवार, 9 अगस्त 2017 (00:51 IST)
बुधवार, 9 अगस्त 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दौड़धूप रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से बचें। आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में कार्य बनेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नेत्र पीड़ा हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। धनहानि होगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय कोप भोगना पड़ सकता है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बाहरी सहायता मिलेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट संभव है। आशंका-कुशंका रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुर्घटना से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : मानसिक बेचैनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। शोक समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर टलेंगे। धैर्य रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विपत्ति आ सकती है। झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : शुभ समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान बना रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों में न पड़ें। विवाद को बढ़ावा न दें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-बाहर तनाव रह सकता है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। अचानक लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। कार्य में मन नहीं लगेगा। कुसंगति से बचें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (9.8.2017)