Publish Date: Sat, 09 Jan 2016 (00:10 IST)
Updated Date: Fri, 08 Jan 2016 (11:48 IST)
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
वृषभ- शारीरिक कष्ट संभव है। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मिथुन- शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें। बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कर्क- भागदौड़ अधिक होगी। चिंता तथा तनाव सताएंगे। शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। धनार्जन होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
सिंह- घर-परिवार की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आनंदोत्सव में हिस्सा लेंगे। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कन्या- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। विवाद आदि से क्लेश संभव है। झंझटों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चिंता, तनाव व भय का माहौल बनेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
धनु- यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक शिथिलता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मकर- बड़े खर्च समाने आएंगे। अर्थव्यवस्था बिगड़ने से तनाव व चिंता रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। अचानक हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ- विवाद से क्लेश होगा। डूबा हुआ धन मिल सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।