Publish Date: Wed, 09 Mar 2016 (00:13 IST)
Updated Date: Tue, 08 Mar 2016 (11:40 IST)
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- रुका हुआ धन मिल सकता है, प्रयास करें। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
वृषभ- विवाद से विषमता बढ़ सकती है। पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए कार्य का प्रारंभ हो सकता है। विरोध होगा।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
मिथुन- बुद्धि का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। शासकीय कार्य पूर्ण होंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- शारीरिक कष्ट संभव है। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कार्य पूर्ण होंगे।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
कन्या- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- पीला वस्त्र दान करें।
तुला- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन विद्यार्थियों की सहायता करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका रहेगी। विवाद से बचें। अशुभ समाचार मिल सकता है। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
धनु- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। झंझटों से दूर रहें।
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मकर- कर्ण पीड़ा संभव है। धनलाभ होगा। चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
कुंभ- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन- विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।