Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

9 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 9 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, बुधवार, 8 नवंबर 2017 (20:14 IST)
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत का फल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रमाद न करें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। झंझटों में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्‍थल पर परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। बेचैनी रहेगी। अस्वस्थता का ध्यान रखें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। बेचैनी रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। चोट व रोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बुरी सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु-पुष्य नक्षत्र : बेहद खास है 9 नवंबर का दिन, पढ़ें ये विशेष मंत्र