Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

50 साल बाद सूर्य गोचर से बना शुभ चतुर्ग्रही योग, 3 राशियों के पलट जाएंगे किस्मत के सितारे

Advertiesment
हमें फॉलो करें meen rashi me grahon yog

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (17:56 IST)
सूर्य के मेष राशि में गोचर करते ही मीन राशि में बेहद शुभ योग चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। शुक्र, राहु, शनि और बुध की युति के चलते चतुर्ग्रही योग बना है। द्वादश भाव में इस योग के चलते देश विदेश से लाभ होने की संभावना है। लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। 3 राशियों के लोगों को 30 दिनों के अंदर कड़ी मेहनत करना होगी तो इसका और भी ज्याद लाभ मिल सकता है। 
 
1. मिथुन राशि: चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि के लोगों को व्यपार में अच्छा मुनाफा देगा। कोई वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति आपका सहयोग करेगा जिसके चलते कारोबार में तेजी आएगी। नौकरी में उन्नति करेंगे और प्रमोशन के साथ ही इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आकस्मात धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग भी बन रहा है। वाणी में मधुरता के चलते लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। शिक्षा, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
2. धनु राशि: आपकी के यह योग आपका आत्मविश्वास, साहस और उत्साह बढ़ा देगा। भाग्य आपका साथ देगा और आपके अटके सभी कार्य पूर्ण होने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। कारोबारी हैं तो नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। घर परिवार में आनंद का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। सौभाग्य की वृद्धि का संकेत है और धन संबंधि समस्या का समाधान होगा। 
 
3. कुंभ राशि: आपके लिए यह योग कई नए अवसर लेकर आया है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कारोबरी है तो निवेश से लाभ होगा। आपकी योजनाएं धीरे-धीरे फलीभूत होंगी। आपको कोई नया लक्ष्य मिलेगा जिसे करने में आपको आनंद आएगा। कुल मिलाकर, यह समय कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि सफलता और समृद्धि के साथ आत्मसंतोष लेकर आएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय