Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अप्रैल माह के चमकदार सितारे क्या लाए हैं 12 राशियों के लिए, एक नज़र में Monthly Horoscope

हमें फॉलो करें अप्रैल माह के चमकदार सितारे क्या लाए हैं 12 राशियों के लिए, एक नज़र में Monthly Horoscope
Monthly Horoscope 2023 
 
April Monthly Rashifal 2023 : यहां जानिए अप्रैल माह का सबसे खास राशिफल। किन राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है यह माह। जानिए यहां अप्रैल 2023 का मंथली होरोस्कोप- 
 
मेष राशि : 
 
अप्रैल के महीने में गुरु लग्न से ही गोचर करेंगे जिसके प्रभाव से आपके व्यक्तित्व में शानदार निखार आएगा। शेयर बाजार से बढ़िया मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन का पूर्ण सुख और आनंद इस समय आप लेंगे। भाग्य की वृद्धि संभव है। अप्रैल में आपको किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। जो आपके जीवन में भी खास बन जाएगा। एक अच्छे पद के साथ आपको अच्छी तनख्वाह भी मिलेगी और अपने करियर में उन्नति और गर्व महसूस करेंगे। बृहस्पति अप्रैल में धार्मिक गतिविधियों में खर्च करवाते रहेंगे। 22 अप्रैल के बाद राशि में होने वाला बृहस्पति का गोचर बहुत अनुकूल रहेगा और संतान प्राप्ति को लेकर आपके प्रयास सफल हो सकते हैं। यह समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस दौरान आपको कोई अचल संपत्ति खरीदने का मौका मिल सकता है। 


वृषभ राशि : 
 
अप्रैल का महीना जीवन में खुशी लेकर आएगा। आपके मन में प्यार और रोमांस के फूल खिलेंगे। चारों तरफ का माहौल सकारात्मक नजर आएगा। लेकिन ग्रह गोचर माह के अंत में आपको परेशान भी कर सकते हैं। बृहस्पति मंगल की दृष्टि आपके जीवन में तनाव और रिश्तों में कलह का कारण बनेगी। ऐसे में संयम दिखाएं और अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यापार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छे परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका विरोधी आपकी मासूमियत का फायदा उठा सकता है। अपना दृष्टिकोण सकारात्मक और सशक्त रखें। आवेग में आकर निर्णय न लें। आप पर काम का दबाव रहेगा। काम में काफी ईमानदार रहें। आपके पराक्रम में वृद्धि दिखाई देगी। आप लक्ष्य प्राप्ति की ओर अपने कदम बढ़ा देंगे।

 
मिथुन राशि :  
 
22 अप्रैल को बृहस्पति का एकादश भाव में गोचर आपको आर्थिक रूप से संपन्न बना देगा। अप्रैल के मध्य में सूर्य के गोचर से भी संपत्ति का अच्छा लाभ होगा। लॉटरी के माध्यम से धन प्राप्ति के संकेत है। 14 अप्रैल से सूर्य उच्च राशि मेष में होंगे। 22 अप्रैल से आय के एक से अधिक स्तोत्र आपके सामने आएंगे। इस महीने किसी बड़े निवेश में भी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी में सफलता प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। इस साल आप अपने विरोधियों को धूल चटाने में सफल रहेंगे। वाणी की कड़वाहट किसी बनते काम को बिगाड़ सकती है। अपना व्यक्तित्व बनाए रखें। व्यापार में हानि के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। 22 अप्रैल के बाद बृहस्पति आपके ग्यारहवें घर में आएगा जो आपको व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेगा। 


कर्क राशि : 
 
अप्रैल के महीने में मीडिया, जनसंचार और लेखन से जुड़े लोग तरक्की की राह पकड़ेंगे। माह की शुरुआत में शुक्र आपको नए कपड़े, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन की खरीदी करवाएंगे। आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बदलाव का होगा और आपको कहीं से बड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। धन का प्रवाह उत्तम रहेगा। शनि की दृष्टि के कारण कार्य स्थल पर आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। मेहनत से आप कभी घबराते नहीं हैं अपनी टीम से भी आपकी वही अपेक्षा होती है। राजनीति से जुड़े जातकों को अच्छा पद मिलने की संभावना दिखाई पड़ रही है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पत्नी आपका ध्यान चाहती है उन्हें अपना समय जरूर दें। बीच में ब्रेक भी लें। समुद्र किनारे या पहाड़ों पर थोड़ा वक्त बिताएं आपकी सेहत के लिए यह जरूरी है। 


सिंह राशि :  
 
यह महीना भी लाभ का महीना है। शुक्र आपके दशम स्थान में गोचर कर आपको भरपूर लाभ देगा। मार्च में अगर वाहन नहीं खरीद सके हैं तो इस माह वाहन  खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। काम के सिलसिले में हुई यात्राओं से आश्चर्यजनक लाभ होगा। अप्रैल के माह में आपकी दूरदृष्टि से बढ़िया कामयाबी हासिल होगी। 22 अप्रैल को गुरु मेष में होंगे यह स्थिति आपको बडप्पन का अहसास कराएगी। मेष राशि में सूर्य, राहु, गुरु, बुध की युति आपके भाग्य को प्रबल करेगी। धन, दोस्ती, गिफ्ट्स, रोमांस सभी के लिए चमकदार महीना है। आपकी सोच सकारात्मक होगी। खुशकिस्मत और खुशमिजाज बने रहेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला समय है। मेहनत से जी ना चुराएं। 


कन्या राशि :  
 
अप्रैल माह में सूर्य का गोचर आपके धन स्थान को प्रभावित करेगा। सूर्य राहु ग्रहण योग के कारण आपको आकस्मिक धन हानि भी हो सकती है। दुर्घटना से भी बचकर रहें। केतु का गोचर आपकी वाणी को कड़वी कर सकता है। परिवार में कलह के संकेत हैं। गुरु 22 अप्रैल को मीन राशि से मेष राशि में जाएंगे और गुरु चांडाल दोष बनेगा यह आपके लिए अत्यंत कष्टकारी हो सकता है। श्री गणेश की आराधना करते रहें। रोमांस तो इस महीने आप भूल ही जाइए। धन की दृष्टि से भी यह माह फूंक फूंक कर कदम रखने की सलाह दे रहा है। किसी पर भी आंखें बंद कर के भरोसा न करें। निवेश से भी बचकर रहें। चिकित्सा के क्षेत्र में हैं तो कोई बड़ी कामयाबी आपके हिस्से में आ सकती है। बाकी सभी के लिए यह महीना सावधान रहने की सलाह दे रहा है।  


तुला राशि :  
 
यह महीना परिवर्तनों का है। नौकरी, करियर, धन, परिवार, घर, वाहन आदि इन सबमें बदलाव के शुभ संकेत हैं। कार्य स्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। ग्रहों का महायोग जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, समझदारी से सुलझा लें, बहस बढ़ने न दें वरना विवाद आपको परेशान कर सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अफेयर चल रहा है तो गलतफहमी पनप सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र थोड़ा हैरान महसूस करेंगे। माह के अंत में गुरु का गोचर सप्तम भाव में होगा और इसी के साथ आपके व्यक्तित्व में ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने दम पर परचम लहरा देंगे। धन को आने से अब कोई नहीं रोक सकता। इस माह सारी रूकावटें दूर होंगी।


वृश्चिक राशि : 
 
अप्रैल माह में चैन की गहरी सांस लीजिए यह राहत वाला समय हैं। इस माह में गुरु का राशि परिवर्तन लाइफ का यादगार मोड़ साबित होने जा रहा है। शनि की भी दृष्टि गुरु पर होगी इससे आपको मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा का प्रबल योग है। नौकरी में चीजें अनुकूल होंगी। धन का आगमन भी होगा और बचत भी होगी। लग्जरी से जुड़ी कोई चीज खरीद सकते हैं। भूमि वाहन के मामलों में प्रगति दिख रही है। सेहत के सितारे मिलेजुले हैं जबकि रोमांस में मधुरता रहेगी। साथी के साथ पार्टी-पिकनिक-ट्रेवल आदि का मजा ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। इस माह संतान पक्ष की उन्नति होगी। खिलाड़ियों के लिए समय उत्तम है। मीडिया में कार्यरत हैं तो कोई पुरस्कार आपकी झोली में आ सकता है। पुलिस में हैं तो इस माह नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।     


धनु राशि : 
 
इस महीने की 22 अप्रैल को गुरु आपके पंचम भाव में संचरण करेंगे और इसी के साथ गुरु चांडाल दोष का निर्माण होगा। अत: बदनामी के किसी भी काम में जोखिम न लें। माह मध्य में सूर्य भी उच्च के होकर युति करेंगे जिससे ग्रहण दोष का निर्माण होगा। पंचम भाव का ग्रहण दोष अशुभ परिणाम दे सकता है। रोमांस के सितारे फीके हैं। रिश्तों में खट्टापन आएगा। पिता की सेहत खराब हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में भी कठिनाई आ सकती है। आपका धन किसी बीमारी में खर्च होगा जरूरी नहीं कि वह आप या परिजन ही हों, हो सकता है आप किसी की मदद के लिए तत्पर हों। लेकिन चिकित्सा संबंधी खर्च के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से चिंताजनक समाचार मिल सकते हैं। इस महीने समय विपरीत है लेकिन आप धैर्य बनाए रखें। क्रोध और डिप्रेशन न आने दें। 


मकर राशि : 
 
अप्रैल का महीना गुरु चांडाल दोष और ग्रहण योग निर्माण के कारण परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। विदेश भाव पर मंगल की दृष्टि से इस माह विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। किसी भी तरह के विवाद आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। धन के मामलों में अड़चने आ सकती हैं लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से आप हर बाधा को पार कर लेंगे। छोटी-मोटी यात्रा करने से इस माह बचें। निवेश भी न करें। दान, धर्म और शुभ कर्म आपको हर विपदा से बचा लेंगे। किसी भी अजनबी से नजदीकी न बढ़ाएं। आपकी सज्जनता का कोई फायदा उठा सकता है। खिलाड़ी हैं तो इस माह चोट लगने का डर हो सकता है। कारोबार के लिए भी मध्यम समय है। माह के अंत में थोड़ी राहत रहेगी। भगवान पर भरोसा बनाए रखें। 


कुंभ राशि : 
 
यह महीना कई बदलाव लेकर आ रहा है। गुरु का गोचर आपकी लाइफ के लिए महत्वपूर्ण है। धन से लेकर पराक्रम तक आपके सितारे बुलंद हैं। जो जातक विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं उन्हें इस माह अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। शुक्र के गोचर के कारण सुख सुविधा पर भरपूर धन खर्च करेंगे। मकान, वाहन, प्रॉपर्टी को लेकर कुछ सुंदर फैसले ले सकते हैं। इस माह कर्ज भी उतरेगा और धन के दरवाजे भी खुलेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। माता का सहयोग मिलेगा उनके मार्गदर्शन से आप कोई नया या बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। पिता से अनबन रहेगी। सूर्य उपासना करें, संबंधों को सुधारने में मदद मिलेगी। कारोबारियों को कामयाबी मिलेगी। त्वचा संबंधी कोई परेशानी हो सकती है। अपना ध्यान रखना जरूरी है। 


मीन राशि : 
 
इस माह धन के लिए सितारे अनुकूल नहीं हैं क्योंकि धन भाव में ग्रहण योग बन रहा है। इसी भाव में गुरु का भी प्रवेश होगा और गुरु चांडाल योग का निर्माण होगा। ग्रहों की इस युति से आमदनी से अधिक खर्चा होगा और मन खिन्न रह सकता है। गुरु का राशि परिवर्तन जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। फैशन और कला जगत में काम कर रहे जातक इस समय प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। पराक्रम भाव में शुक्र के होने से जनसंचार से जुड़े जातकों को फायदा होने वाला है। कार्यस्थल पर उत्साहजनक वातावरण रहेगा। रिश्तों में दूरी बढ़ेगी। कोर्ट का फैसला आपके खिलाफ जा सकता है। विवादों से यथासंभव बचें। दान पुण्य से समय को अच्छा बनाएं। संतान पक्ष पर नजर रखना जरूरी होगा। शादी का सपना देख रहे हैं तो यह माह अच्छे रिश्ते लाएगा। 


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 अप्रैल को गुड फ्राइडे, क्या है इस दिन का महत्व