Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (3 से 10 जनवरी 2016)

Advertiesment
Astrology Weekly
नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

मेष


 
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग पीच।
 
स्वास्थ्य मामले उन्नत रहेंगे। सकारात्मक सोच व नई उमंग के साथ कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। संतान पक्ष के शैक्षिक पहलुओं को उच्च उठाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भवन खरीदने में कुछ वक्त लग सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
 
 

वृषभ

webdunia

 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से ही अनूठा स्वास्थ्य लाभ रहेगा। सेहत के लिए फायदेमंद वस्तुओं के उपयोग पर जोर रहेगा। विदेश संदर्भों में कानूनी भागदौड़ हो सकती है। निजी रिश्तों में रोचक वार्ताएं होंगी। तैराकी व भ्रमण मामलों में सुरक्षा नियमों को न तोड़ें, यह हानिप्रद हो सकता है। बंधु पक्ष के मध्य संपत्ति के विवाद गहरा सकते हैं, समझदारी से काम लें।
 
 

मिथुन

webdunia


 
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सैफरुन।
 
प्रतियोगी क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता रहेगी। उच्च संस्था के मध्य द्विपक्षीय लाभ की योजनाओं पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। तन सुंदर व मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के मध्य चल रहे मतभेदों का अंत होगा। सप्ताहांत में भू-जायदाद के मामलों में कोई व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किंतु बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बचने में कामयाब रहेंगे।
 
 

कर्क

webdunia

 
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली हरा। 
 
आजीविका के क्षेत्रों में नई प्रगति होगी। अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा। मासिक आय में इजाफा रहेगा। माता-पिता आपके कार्य-व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक परंपराओं में आस्था रहेगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी रखें।
 
 

सिंह

webdunia


 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग पीला।
 
प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यों में क्रमशः सफलता की ओर बढ़ेंगे। प्रतियोगी व शैक्षिक क्षेत्रों में दिया गया साक्षात्कार सफल रहेगा। जीवन में सुख-संतोष रहेगा। प्रणय-प्रकरणों में तनाव समाप्त होंगे। धार्मिक व आर्थिक उन्नति हेतु अभी और प्रयास करने होंगे। निकट रिश्ते की मदद हेतु लंबी यात्रा हो सकती है। अधिक खर्च होने की आशंका है।
 
 

कन्या

webdunia


 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
सेहत खिली हुई व जोश से परिपूर्ण रहेगी। संतान पक्ष के उच्च शैक्षिक प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में कार्यक्षेत्र से संबंधित अचानक कोई यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी के मध्य मतभेद उभर सकते हैं, अनावश्यक तीखी प्रतिक्रिया से बचें। जमीन-जायदाद में विवाद की आशंका है।
 
 

तुला

webdunia

 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी। 
 
वित्त, बीमा, सूचना प्रौद्योगिकी, कला, साहित्य व प्रबंधन के संबंधित क्षेत्रों में सफलता की नई उड़ान भरेंगे। अपनी योग्यता व कार्यक्षमता का उपयोग कर कठिनाइयों को दूर करेंगे। पूंजी निवेश से पहले संस्था की वैधानिकता को जांच लें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापार व सेहत में अधिक खर्च हो सकता है। स्थानीय यात्रा में सावधानी रखें।
 
 

वृश्चिक

webdunia

 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
आत्मबल व सकारात्मक सोच से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। शैक्षिक पहलुओं को निखारने में रुचि रहेगी। कारोबार बढ़ाने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग रहेगा। प्रणय-प्रसंगों में निकटता रहेगी। मनोविनोद व मनोरंजन का आनंद बढ़ेगा। लेन-देन व अदालती मामलों के विवाद गहरा सकते हैं, सावधानी रखें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

धनु

webdunia

 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
इस सप्ताह आर्थिक तरक्की की ओर दौड़ेंगे। लेन-देन में फंसी पूंजी पुनः प्राप्त होगी। प्रबंधन, शोध, कला व तकनीकी क्षेत्रों में विकास की ओर बढ़ेंगे। प्रेम-प्रकरणों व विदेश संदर्भों में उठापटक की आशंका है। स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है, खान-पान व दिनचर्या को नियमित करना होगा। यात्रा में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड़ खिलाएं।
 
 

मकर

webdunia

 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग पीच।
 
आर्थिक व शैक्षिक स्तर लगातार उच्च होगा। औद्योगिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। खेल व राजनीतिक क्षेत्रों में किसी महत्वपूर्ण पद की दावेदारी मजबूत होगी। संतान पक्ष की उन्नति हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। प्रेम संदर्भों में मधुरता रहेगी। यात्रा व जायदाद में कोई पहचाना व्यक्ति मुश्किलें बढ़ा सकता है। सेहत शिथिल हो सकती है, पक्षियों को दाना डालें।
 
 

कुंभ

webdunia

 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग नेवी ब्लू।
 
व्यापारिक क्षेत्रों में किसी द्विपक्षीय लाभ के मुद्दों पर मुहर लग सकती है। कठिन प्रयासों के बाद उम्मीदों के अनुसार आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। जीवनस्तर उच्च होगा। कहीं न कहीं से धनलाभ के रास्ते खुलेंगे। सेहत संदर्भों में चल रहीं परेशानियों का अंत होगा। नियमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। 
 
 

मीन

webdunia

 
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
वैवाहिक जीवन के रिश्ते सहज व मधुर होंगे। आपसी मतभेदों का अंत होगा। जल्द ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शैक्षिक व व्यापारिक पहलुओं को निखारने के प्रयास सफल होंगे। पिछले दिनों के व्यापारिक घाटे की भरपाई कुछ हद तक होगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें। यह समय सावधानी से कार्यक्षेत्र में बढ़ने का है। सहकर्मियों से अनावश्यक न उलझें। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi