Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल (31 जुलाई से 7 अगस्त 2016)

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल (31 जुलाई से 7 अगस्त 2016)
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

मेष
 

 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
मन उत्साह व उमंग से परिपूर्ण रहेगा। परिवार में खुशियां बिखेरने में सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। गृहोपयोगी वस्तुओं से घर को सजाने में कामयाबी मिलेगी। सप्ताह के मध्य भाग से व्यय भार बढ़ सकता है। ग्रामीण व स्थानीय क्षेत्रों में स्थानांतरण के संकेत मिलेंगे। सहपाठियों से विवाद हो सकते हैं, अनावश्यक गुस्से से बचें।
 
 
webdunia

 

वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
रोजगार के क्षेत्र में इच्छित सफलता के संकेत मिलेंगे। शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता का सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षमताओं व हौसलों में वृद्धि होगी। सेहत की पीड़ाएं समाप्त होंगी। परिजनों के मध्य मधुर संबंध रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से परिवार में खुशियां रहेंगी। सप्ताह के तृतीय भाग में धन, संपत्ति के विवाद उठ सकते हैं। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें।
 
 
webdunia

 


मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
आय के साधनों से उत्तम लाभ प्राप्त होगा। आधुनिक सुख के साधनों को जुटाने में रुचि रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिलने से हिम्मत व कुशलता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए उत्साहित होंगे। सप्ताहांत में पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। चिकित्सीय पहलुओं का ध्यान रखें। शत्रु अदालती विवादों को पुन: उठा सकते हैं।
 
 
webdunia

 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
अध्यापन व अध्ययन शैली की प्रशंसा होगी। खुफिया व प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। भाई व माता से सहयोग मिलेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। सप्ताह के द्वितीय भाग में आर्थिक शिथिलता व स्वजनों के स्वास्थ्य की समस्याएं उभर सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
 
 
webdunia

 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा। स्वजनों के मध्य मेलजोल व प्यार बढ़ेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। आशा के अनुरूप धनलाभ व सामाजिक मंचों में बहादुरी का सम्मान मिलेगा। जीविकार्थ उपार्जन हेतु भाग-दौड़ रहेगी। सप्ताहांत में सेहत की पीड़ाएं व उत्पादन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, आवश्यक पहलुओं का ध्यान रखें।
 
 
webdunia

 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग लाल।
 
यह सप्ताह स्वास्थ्य व धन मामलों को बेहतरी की ओर बढ़ाएगा। कृषि, वाणिज्य, उद्योग से संबंधित क्षेत्रों में लाभ बढ़ेगा। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। निजी संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। बच्चों की शिक्षा व उन्नति को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन व भवन के संदर्भों को शत्रु उकसा सकते हैं, जरूरी कागजातों को संभालकर रखें।
 
 
webdunia

 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
 
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की राहें खुलेंगी। शैक्षिक व व्यावसायिक योग्यता में निखार आएगा। किसी क्षेत्रीय मित्र से मिलकर अपनेपन का एहसास होगा। पैतृक गांव जाने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय व गृहस्थी के कार्यों में जीवनसंगिनी व बच्चों से सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य में आंशिक गिरावट हो सकती है। यात्रा व प्रणय संदर्भों में प्रगति होगी।
 
 
webdunia

 


वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
पिछले दिनों से चल रही सेहत की समस्याएं हल होंगी। सकारात्मक सोच का उदय होगा। व्यापारिक व आर्थिक लाभ के रास्ते बनेंगे। किसी पक्ष के मध्य व्यापारिक लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ लगेगी। बच्चों को उच्च शैक्षिक पायदान पर पहुंचाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। सप्ताहांत में कार्यक्षेत्र में विवाद गहरा सकते हैं। उत्तेजित होने से बचें।
 
 
webdunia

 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग कॉफी।
 
इस सप्ताह कृषि व व्यावसायिक साझेदारों का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। मिल-जुलकर कार्य करने की प्रवृत्ति जाग्रत होगी। धनोपार्जन के क्षेत्र उन्नत रहेंगे। हितकारी मित्रों से घनिष्ठता बढ़ेगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। यात्रा के दौरान कोई अजनबी कीमती समान पर नजर लगा सकता है, सावधानी अपेक्षित रहेगी।
 
 
webdunia

 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग लेमन।
 
बुद्धिजीवी व मशहूर विशेषज्ञों से संबंधित प्रकरणों में सलाह करने में सफल रहेंगे। जीविकार्थ के साधनों में उन्नति होगी। तन-मन की पीड़ाएं समाप्त होंगी। सप्ताह के तृतीय भाग में कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा। शैक्षिक व व्यावसायिक सफलता से मन में उत्साह रहेगा। माता-पिता व संतान के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। यात्रा व प्रणय में एहतियात की जरूरत रहेगी।
 
 
webdunia

 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग चॉकलेटी।
 
साहसिक कार्यों व सैन्य सेवाओं में अदम्य वीरता का सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य सुदृढ़ व तरो-ताजा रहेगा। बदन व जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगी। भवन निर्माण में वास्तु व कानूनी पहलुओं की उपेक्षा हानिप्रद हो सकती है। इस सप्ताह वित्तीय संदर्भों में शिथिलता व पारिवारिक चिंताएं हो सकती हैं। ससुराल व पितृ पक्ष से स्नेह व सहयोग प्राप्त होगा। शुभ कार्यों के योग रहेंगे।
 
webdunia

 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग पीला।
 
नलकूप व जल संचय के कार्यों में लाभ व सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक व सामाजिक पहचान बनेगी। स्वजनों के मध्य सहयोग व प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। सप्ताह के मध्य में व्यापारिक भागदौड़ बढ़ सकती है। बच्चों के अपेक्षित विकास व व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश व अदालती मामलों में एहतियात की जरूरत रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

30 जुलाई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि