Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साप्ताहिक राशिफल (25 दिसंबर से 1 जनवरी 2017)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Astrology Weekly
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 
मेष
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
वैवाहिक जीवन विकास पथ की ओर अग्रसर होगा। वित्त, बीमा, लेखन व संबंधित क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। राजनीतिक कार्यों से राज्यस्तरीय पहचान मिलेगी। लेन-देन व निवेश के मामलों में एहतियात की जरूरत रहेगी। कीमती सामान में किसी जेबतराश की नजर लग सकती है। धार्मिक कार्यों व रोजगार के क्षेत्र में किस्मत साथ देगी।
 
वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
इस सप्ताह व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दिलचस्पी बढ़ेगी। स्वजनों के सहयोग से जरूरी कार्य पूरे होंगे। सेहत ताजगी से परिपूर्ण रहेगी। सिर व नेत्र दर्द से निजात मिलेगी। आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रणय व यात्रा प्रकरणों में कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें।
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही आजीविका के स्रोतों का विकास होगा। तकनीक व साहित्य संदर्भों में उन्नति की ओर दौड़ेंगे। नूतन क्षेत्रों में व्यापारिक पहल को बल मिलेगा। वाहन व भवन खरीदने में सफल रहेंगे। बड़ी पूंजी व कीमती सामान में किसी अजनबी की नजर लग सकती है। स्वास्थ्य व पारिवारिक मामले उन्नत रहेंगे।
 
कर्क
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग चमेली
 
मन उमंग व उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। पूरे सप्ताह कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि रहेगी। लेखन व वाणिज्य के क्षेत्र में एक नई पहचान बनेगी। वित्तीय अभाव समाप्त होगा। बाजार में साख बढ़ेगी। बच्चों को मनोनुकूल शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश दिलाने की भागदौड़ रहेगी। जीवनसंगिनी के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं।
 
 

सिंह 
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग फिरौजी।
 
स्वजनों से उत्तम सहयोग मिलेगा। वित्त, बीमा, रियल एस्टेट व प्रबंधन के क्षेत्रों में सफलता व सम्मान मिलेगा। निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व विश्वासपात्र व्यक्ति से सलाह लें। पारिवारिक जीवन सुख-संतोष के साथ बीतेगा। बच्चों के कारण खुशी का वातावरण रहेगा। सरकारी कार्यों में किस्मत साथ देगी।
 
कन्या
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मरुन।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही सृजनात्मक कार्यों की तरफ दौड़ेंगे। प्रशासनिक कार्यों की सफलता से मन उत्साहित रहेगा। पारिवारिक आयोजनों में आपका पसंदीदा व्यंजनों का अनुभव रंग लाएगा। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी। प्रेमी साथी की निराली अदाएं मन को लुभाती रहेंगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य पीड़ाएं उभर सकती हैं। खान-पान का ध्यान रखें।
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। सकारात्मक निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बात कहने का तरीका इस सप्ताह अधिकारियों को प्रभावित करेगा। लेन-देन के मामलों में विवादपूर्ण स्थिति हो सकती है। कहीं निवेश करने से पहले उस कंपनी की वैधता का विशेष ध्यान दें। धार्मिक व व्यावसायिक यात्रा के योग रहेंगे।
 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सूचना प्रौद्योगिकी, कला व साहित्य के क्षेत्रों में रोजगार के सुअवसर रहेंगे। फिल्म व नाट्य कलाओं में अच्छे प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। हमउम्र मित्रों के साथ हास्य-व्यंग्य साहित्य का आनंद उठाएंगे। मांगलिक कार्यों के आयोजनों से खुशी का वातावरण रहेगा। प्रेमी साथी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं।
 
 


धनु
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
सप्ताह की शुरुआत से दांपत्य जीवन में खुशियों की बयार बहेगी। तकनीक व साहित्य के विविध क्षेत्रों में सफलता के सोपान-दर-सोपान चढ़ते जाएंगे। मांगलिक कार्यों के आयोजनों की सुखद बेला दस्तक देगी। भवन निर्माण के कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रणय व भू-जायदाद के मामलों में विवाद की आशंका रहेगी। सूझबूझ से काम लें। 
 
मकर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की सफलता से मन उत्साह व उमंग से परिपूर्ण रहेगा। बैंकिंग, शोध, लेखन व पत्रकारिता में रुझान बढ़ेगा। नवविवाहित दंपति गृहस्थ की प्राथमिक जिम्मेदारियों को संभालने में गौरव का अनुभव करेंगे। लंबी व लाभकारी यात्रा के योग रहेंगे। सप्ताह के मध्य भाग में स्वास्थ्य पीड़ाएं उभर सकती हैं। धर्म कार्यों में आस्था रहेगी। शारीरिक क्षमताओं की वृद्धि से एक नया रुतबा रहेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। 
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग चमेली
 
प्रशासनिक कार्यों में किस्मत साथ देगी। अपनों की प्रगति का शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामलों की बैठक सप्ताह के मध्य भाग में हो सकती है। सप्ताहांत में कीमती सामान के गुम होने व स्वास्थ्य मामलों में गिरावट की आशंका रहेगी।
 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
धर्म कार्यों के संचालन में भागीदारी बढ़ेगी। विक्रय लक्ष्य प्राप्त करने हेतु स्थानीय क्षेत्रों में भागदौड़ रहेगी। प्रशासनिक मामलों में किसी नेक व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के तृतीय भाग में कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी व माता के स्वास्थ्य की चिंताएं बढ़ सकती हैं। प्रणय प्रकरणों में मुधरता रहेगी।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

24 दिसंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि