Publish Date: Fri, 08 Mar 2024 (17:13 IST)
Updated Date: Fri, 08 Mar 2024 (17:20 IST)
Budh and shukra Gochar 2024: बुध 07 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में और शुक्र ग्रह सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर कुंभ राशि में कर गए हैं। करीब 100 वर्षों के बाद 2 ग्रहों का एक ही दिन में यह गोचर हुआ है। इस ग्रह गोचर से तीन राशियों का भाग्य चमक जाएगा।
1. वृषभ राशि : आपके लिए दोनों ग्रहों का गोचर फलदायी साबित होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होने के प्रबल योग हैं। नौकरी नहीं है तो मिल जाएगी। व्यापारी हैं तो बड़ा लाभ मिलेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
2. कुंभ राशि : आपके लिए दोनों ग्रहों का गोचर नौकरीपेशा लोगों के लिए जबरदस्त फायदा लेकर आया है। आपके हाथ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट आ सकता है जिसके चलते पदोन्नति के योग भी बनेंगे। व्यापारी हैं तो आमदनी में जबरदस्त इज़ाफा होगा और आपकी आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।
3. मकर राशि : आपके लिए दोनों ग्रहों का गोचर आर्थिक समस्या का समाधान करता है। इन दो ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपका वेतन भी बढ़ सकता है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें