Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्क राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह

Advertiesment
हमें फॉलो करें कर्क राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह
व्यावसायिक जीवन हो या व्यक्तिगत जीवन, ये दौर संतोषनजक बना रहने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल है। तनावमुक्त जीवन का ऐसा आनंद आपने इससे पहले कभी नहीं उठाया। युवा जातकों को प्रेम की तलाश रहेगी। इस सप्ताह के खत्म होने तक उनके जीवन में प्रेम की दस्तक हो ही जाएगी। किसी की सही सलाह मानना आर्थिक मामलों में फायदेमंद रहेगा। यात्रा से जुड़े सितारे बुलंदी पर रहेंगे। विदेशी कारोबार संबंधित सौदों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा की योजना बनेगी। आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अपनी नियमित दिनचर्या का पालन करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
उपाय : गणपति को दूर्वा अर्पित करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंह राशि वालों के लिए कैसा है नया सप्ताह