Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(हनुमान जयंती)
  • तिथि- चैत्र शुक्ल पूर्णिमा
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • व्रत/मुहूर्त-हनुमान जयंती, व्रत पूर्णिमा
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

चैत्र नवरात्रि 2023 इन 8 राशियों के लिए ला रही है खुशियों का संदेश, मां अंबे देगी वरदान

हमें फॉलो करें Shardiya Navratri,
, सोमवार, 20 मार्च 2023 (08:38 IST)
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत शुक्ल, ब्रह्म और इंद्र योग में हो रही है। इसी के साथ इस दिन यानी 22 मार्च को गज केसरी, बुधादित्य और हंस योग सहित कई अन्य योग संयोग भी रहेंगे। 22 से 30 मार्च के बीच केदार, मालव्य, चतुष्यचक्र और महाभाग्य राजयोग भी बन रहे हैं। ऐसे में 8 राशियों के लिए यह समय बहुत ही खुशियों भरा रहेगा और उन्हें माता का वरदान मिलेगा।
 
मेष राशि : आपको विशेष धनलाभ होगा और अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। बिगड़े काम बनने लगेंगे। सेहत में सुधार होगा और समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
 
वृषभ राशि : आपकी आर्थिक परेशानी दूर होगी। सफलता के रास्ते खुलेंगे। घर परिवार में खुशी का माहौल निर्मित होगा और मान सम्मान बढ़ेगा।
 
मिथुन राशि : आपके लिए सभी राजयोग शुभ साबित होंगे। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इसी के साथ उन्हें नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारी तगड़ा मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।
 
कर्क राशि : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। व्यापारी हैं तो यात्रा से लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतन वृद्धि होगी।
webdunia
सिंह राशि : आपको नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। मनचाहे कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक बाधा दूर होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सुधार होगा।
 
कन्या राशि : आपके लिए मालव्य नवरात्रि सुखमय है। जीवनसाथी के साथ सुखमय समय गुजरेगा। साझेदारी के व्यापार में अच्छा मुनाफा कमाएंगे। अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
धनु राशि : आपके लिए सभी राजयोग लाभ देने वाले सिद्ध होंगे। नौकरी या व्यापार में नई ऊंचाइयों को छुएंगे। परिवार में खुशियां बढ़ जाएगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे
 
मीन राशि : आपकी राशि के लिए सभी योग अत्यंत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। आपको मान सम्मान के साथ ही धन की प्राप्ति होगी। व्यापारी हैं तो भरपूर मुनाफा कमाएंगे। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 मार्च 2023: सोमवार का दिन क्या लाया है सभी राशियों के लिए, पढ़ें आज के दैनिक राशिफल में