कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पकवान, मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे। मनमाफिक कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।
वृषभ- जोखिम न उठाएं। मनोमालिन्य रहेगा। मनमाफिक कार्य न होंगे। हानि-दुर्घटना के योग हैं। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
मिथुन- पूछ-परख बढ़ेगी। पराक्रम वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। व्यवसाय-नौकरी, निवेश लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को भेंट दें।
कर्क- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। संतान की चिंता रहेगी। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
सिंह- अचानक लाभ होगा। मेहनत अधिक होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश, नौकरी मनमाफिक लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- कन्या भोजन कराएं।
कन्या- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यय वृद्धि होगी। हानि-दुर्घटना के योग हैं। मनमाफिक कार्य न होने से क्लेश होगा।
कल्याणकारी उपाय- रुद्राभिषेक दूध से करें।
तुला- तकादा करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा से लाभ होगा। विवाद से बचें। मनमाफिक कार्य होंगे।
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
वृश्चिक- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। कार्य में रुचि बढ़ेगी। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
धनु- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में असफलता मिलेगी। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। सहयोग मिलने पर भी कार्य न बनेंगे।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक कराएं।
कुंभ- घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। मनमाफिक कार्य होंगे। उत्साह बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन- उन्नतिदायक समय है। संपत्ति के कार्य होंगे। विवाद न करें। नौकरी-निवेश मनमाफिक लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।