Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

26 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
हमें फॉलो करें 26 सितंबर 2014 : क्या कहती है आपकी राशि

पं. उमेश दीक्षित

, शुक्रवार, 26 सितम्बर 2014 (07:22 IST)
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
मेष- घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। राजकीय कार्य में गति आएगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। सावधान रहें। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- काले कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलाएं।
 

वृषभ- वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। संपत्ति के कार्य होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। धनलाभ होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- फिटकरी से नित्य दांत साफ करें।
 
 

मिथुन- विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। चाट-पकौड़ी का आनंद मिलेगा। शुभ समाचा‍र मिलेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- भगवान राम का स्मरण शुभ रहेगा।
 
 

कर्क- मनमाफिक कार्य न होने से दुख रहेगा। प्रतिष्ठा हानि हो सकती है। हानि-दुर्घटना के योग हैं। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 

सिंह- मेहनत अधिक होगी। पराक्रम वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
 
 

कन्या- मेहनत का फल मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमानजी को नैवेद्य लगाएं।
 
 

तुला- लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य पूर्ण होंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। यात्रा शुभ रहेगी। रोजगार प्राप्ति संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
 
 

वृश्चिक- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न लें। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान दें।
 
 

धनु- पराक्रम वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों को दान दें।
 
 

मकर- नई योजनाएं बनेंगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को मिष्ठान्न का नैवेद्य चढ़ाएं लगाएं।
 
 

कुंभ- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
 
 

मीन- हानि-दुर्घटना हो सकती है। मनमाफिक कार्य न होंगे। विवाद से क्लेश होगा। अस्वस्थता रहेगी। जोखिम न उठाएं। 
 
ककल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi