कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- आय के नए साधन मिलेंगे। बड़े सौदों से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। निवेशादि लाभकारी रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
वृषभ- लाभ के अवसर अचानक मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मिथुन- विवाद न करें। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम न लें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
कर्क- रुका हुआ धन वापस आ सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफल होंगे।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को खैरात बांटें।
सिंह- आय के नए साधन उपलब्ध होंगे। निवेशादि से लाभ होगा। परीक्षा-साक्षात्कार में सपलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
कन्या- मिष्ठान्नादि का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। पुराने मित्रों से मिलाप होगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सेवा करें।
तुला- यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। हानि-दुर्घटना के योग हैं। जोखिम न लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
वृश्चिक- गृहस्थ सुख मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभकारी रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।
धनु- संपत्ति के सौदे लाभ देंगे। भाग्योन्नति हो सकती है। निवेशादि से लाभ होगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
मकर- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने परिचित मिलेंगे। निवेशादि से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्न-वस्त्र का दान दें।
कुंभ- विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
मीन- मेहनत कम, लाभ ज्यादा के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश लाभकारी रहेगा। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों की सहायता करें।