कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- स्वादिष्ट भोजन मिलेगा। इष्ट मित्र मदद करेंगे। कार्य की रुकावटें दूर होंगी। निवेश-नौकरी से लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृषभ- विवाद न करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। कीमती वस्तु गुम हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय- दूध से रुद्राभिषेक करें।
मिथुन- मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
कर्क- आय के नए साधन मिलेंगे, मौका न गंवाएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य की बाधा दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
सिंह- अचानक लाभ होगा। सट्टे-लॉटरी से दूर रहें। मेहनत पर भरोसा करें। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
कन्या- मनोनुकूल कार्य न होंगे। परिश्रम व्यर्थ जाएगा। तनाव व चिंता रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुएं दान करें।
तुला- प्रयास करने पर रुका हुआ धन वापस आ सकता है। भाग्योन्नति भी हो सकती है। रोजगार प्राप्ति संभव है।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को अर्क-पुष्प तथा बिल्वपत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक- राजकीय मदद मिल सकती है। मजदूर वर्ग को सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
धनु- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परालौकिक अनुष्ठान कर सकते हैं। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आय कम होगी।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
मकर- अपनी ओर से विवाद न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- अपंगों की सहायता करें।
मीन- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार मिल सकता है। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। धनलाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को भोजन कराएं।