Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बुधवार, 4 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें बुधवार, 4 मई 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद में न पड़ें। अतिविश्वास हानिप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।

वृषभ- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवासायिक यात्रा सफल रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम या चोरी हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न वितरण करें।

मिथुन- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। चोरी आदि से हानि संभव है। विरोधी शांत रहेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।

कर्क- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश व यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।

सिंह- चोट, चोरी, विवाद व दुर्घटनादि से हानि संभव है। दूसरों से अपेक्षा न करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। 
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को दूध पिलाएं।

कन्या- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चावल धर्मस्‍थल में रखें।

तुला- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश मनोनुकूल रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।

वृश्चिक- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। झंझटों में न पड़ें। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में मीठा जल चढ़ाएं।

धनु- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। संकट आ सकता है, सावधान रहें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों में दूध वितरण करें।

मकर- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोध होगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- रोगियों की सेवा करें।

कुंभ- जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी। जोखिम न उठाएं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। स्वाभिमान रहेगा। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।

मीन- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश-यात्रा शुभ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल धर्मस्थल में रखें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज के मुहूर्त (4.5.2016)