Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 अक्टूबर 2017 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें daily horoscope for each zodiac sign
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (00:58 IST)
* मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : सगे-संबंधियों से मेल बढ़ेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार की समस्या दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम न लें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेनदारी वसूल होगी। उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ेगा। कानूनी अड़चन आ सकती है। धनार्जन होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। चिंता बनी रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। चोट व रोग से बाधा संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना व्यथित कर सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। विवाद न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धन प्राप्ति सुगम होगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर सम्मान मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 अक्टूबर 2017 : आपका जन्मदिन...