Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

3 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Advertiesment
Daily Horoscope in Hindi
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
 

 
मेष- अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। कुसंग से हानि संभव है। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 
 


वृषभ- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 
 
 


मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। शरीर कष्ट संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
 


कर्क- कष्ट, भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


सिंह- आशंका-कुशंका से बाधा उत्पन्न होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- काली उड़द का दान करें।
 
 


कन्या- पराक्रम वृद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशान करेगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 
 
 


तुला- प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा हो सकती है। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। भय का वातावरण रहेगा। चोट-दुर्घटनादि से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


धनु- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। विवेक से कार्य करें। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- निर्धन व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


मकर- विवाद से क्लेश संभव है। फालतू खर्च बढ़ेगा। तनाव होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 


कुंभ- कानून का पालन करें। जल्दबाजी घातक सिद्ध होगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा-निवेश लाभप्रद रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


मीन- नई योजना लागू होगी। कार्यस्‍थल पर सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi