Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 16 फरवरी 2018 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद से क्लेश होगा। चिंता रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार की चिंता रहेगी। प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेंगे। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु शांत रहेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। विरोध होगा। धनार्जन होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चिंता, तनाव व कष्ट का वातावरण बन सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी प‍र नियंत्रण रखें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्ययवृद्धि होगी। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

16 फरवरी 2018 : आपका जन्मदिन