khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

28 सितंबर 2018 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
शुक्रवार
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- गरीबों को भोजन कराएं।
 
आज का भविष्य : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा काम होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। कार्य में अधिक ध्यान दें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर परिवर्तन तथा योजना में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आत्मसंतोष बना रहेगा। 
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी दें।
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दही दान करें।
 
आज का भविष्य : वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसगंति से हानि होगी। लाभ कम होगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी। विवाद न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- वस्त्र दान करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। विवाद न करें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को चुग्गा डालें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
आज का भविष्य : शोक समाचार मिल सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा बांटें।
 
आज का भविष्य : कोशिशें कामयाब होंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी से हानि होगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च होगा। भूले-बिसरे साथियों व मित्रों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 सितंबर 2018 : आपका जन्मदिन