Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

December Horoscope :क्या लाया है वर्ष 2020 का आखिरी माह आपके लिए, पढ़ें राशि और उपाय

Advertiesment
December Monthly Horoscope
Monhtly Rashifal 2020
 

दिसंबर 2020 में 12 राशियों का फलादेश
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल से लाभ मिलेगा। स्वयं को अच्छी सफलता मिलेगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में किसी साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
 
शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में साथियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कृषि में परेशानी होगी। पिता की धार्मिक यात्रा होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य होंगे। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होने के योग हैं। दूर के रिश्तेदार द्वारा विदेश नौकरी का संदेश आएगा। मित्रता का सही लाभ मिलेगा।
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 8 अशुभ है।

राहु का जाप लाभप्रद रहेगा।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों द्वारा पहले परेशानी आएगी। माह के अंतिम सप्ताह में ठीक हो जाएगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। पिताजी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई को रोजगार प्राप्त होने के योग हैं। किसी परम मित्र से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। अपने किसी स्वार्थ के कारण परिवार में परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 6 अशुभ है।

गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कर्क : कर्क राशि वालों के लिए पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। माता की धार्मिक यात्रा होगी। बहन से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से दूरी बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 19 अशुभ है।

गणेशजी की आराधना करना लाभप्रद रहेगा।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों द्वारा परेशानी रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त होगा, जो लाभप्रद रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। भाई के परिवार में संतान सुख प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है।

गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की सफलता वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी से संबंधित कार्यों में सुधार होगा। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदार से पुराने मनमुटाव कम होंगे।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है।

राहु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह नौकरी में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि संबंधित कार्यों में रुकावट आएगी। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। माता को आर्थिक परेशानी रहेगी। किसी मित्र से आर्थिक, शारीरिक और मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। अनजान व्यक्ति के चक्कर में न आएं, वरना परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक कार्य से राज्य के बाहर यात्रा होगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 3 अशुभ है।

गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि व भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में उन्नति होगी। नौकरी में अपने वालों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पत्नी को नौकरी में परेशानी आएगी। किसी धार्मिक आयोजन में आपको सम्मान मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 20 अशुभ है।

विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। बहन के परिवार में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। किसी सामाजिक संस्था से सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ पहले से कम होगी। संतान को नए रास्ते मिलेंगे।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 8 अशुभ है।

कुलदेव की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। कृषि में अपने वालों से परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। माता-पिता की धार्मिक यात्रा होगी। मित्र के साथ व्यापार करना लाभदायक रहेगा। कोई जमीन के कार्य में पहले परेशानी आएगी। माह अंत में सुधार होगा।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 18 अशुभ है।

शनि आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: वृद्धि होगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक समारोह में जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परम मित्र से मुलाकात होगी, जो जीवन के लिए बहुत लाभदायक रहेगी। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 2, 18 शुभ हैं, 17 अशुभ है।

श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि व भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल करने में कोई साथी का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन योग हैं। कृषि में उतार-चढ़ाव रहेगा, जो लाभप्रद रहेगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है, ध्यान देना होगा। भाई को आर्थिक मदद देना होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 4, 27 शुभ हैं, 16 अशुभ है।

हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Motivational Tips : कैसे और क्यों हो जाती है आपकी सोच नकारात्मक?




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi