Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

December Monthly Horoscope: दिसंबर 2023 में किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल

हमें फॉलो करें December Monthly Horoscope: दिसंबर 2023 में किसकी चमकेगी किस्मत, पढ़ें 12 राशियों का मासिक राशिफल
December Monthly Horoscope 2023: साल का आखिरी महीना दिसंबर माह क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें अपना मासिक राशिफल। किन राशियों के लिए रहेगा फलदायी, शुभ परिणामों के चलते किसे होगा धनलाभ। जानें अपना मंथली भविष्यफल- 
 
मेष राशि : 
 
दिसंबर का महीना मन मुताबिक लाभ ले कर आया है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी, लेकिन इससे धन और समय का अभाव हो सकता है। किसी अनजानी योजना में पैसा लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। रोमांस के लिए यह महीना मिलाजुला है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। ऑफिस में सितारे फेवरेबल हैं। बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में आपके कद और पद में वृद्धि हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने के भी संकेत हैं। 16 से 27 दिसंबर तक नवम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे ऑफिस में आई अचानक प्रॉब्लम को ठीक करने की जिम्मेदारी आपके कन्धों पर आ सकती है। इस महीने दशम भाव में शश योग बनेगा। आय के अतिरिक्त मार्ग खुलेंगे। 

वृष राशि : 
 
इस माह संपत्ति को लेकर कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। नौकरी कर रहे लोगों का मन अस्थिर रह सकता है, जॉब से मोहभंग होने की आशंका हैं। मन पर नियंत्रण रखें। छात्रों के लिए यह माह बढ़िया रहेगा। इस माह आपका मन रचनात्मकता में ज्यादा लगेगा। नौकरी में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। इस माह आपके लिए कोई शुभ समाचार आ सकता हैं जिससे आपका मन आनंदित रहेगा। रोमांस लाइफ के मधुर बने रहने के संकेत हैं। माह के मध्य में आपका साथी के साथ मतभेद हो सकता है। लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्द ही सुलझ जाएगा। व्य वहार में शिष्टता बनाए रखें। आपका प्रभुत्व और वर्चस्व बढ़ने का समय है। यात्रा के संयोग बन रहे हैं। सेहत के सितारे मिलेजुले संकेत दे रहे हैं। राजनीति में हैं तो कोई बड़ा अवसर हाथ आ सकता है। संबंधों की डोर थाम कर रखें।  

मिथुन राशि : 
 
इस महीने अगर यात्रा का प्लान है तो वह मनोरंजक रहेगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी से बचें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी, पूछ-परख बढ़ेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर आंखें मूंद कर विश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। 

कर्क राशि : 
 
साल के अंतिम माह में रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश के सुखद परिणाम आएंगे। किस्मत मेहरबान रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। फिर भी सावधानी रखें, पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विदेश जाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी और विचारों पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य में विलंब होगा। व्यवहार और व्यक्तित्व को सौम्य बनाए रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महीने के अंत में व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। व्यस्तता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। पुराने शत्रु परेशान कर सकते हैं। थकान व कमजोरी रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। 

सिंह राशि : 
 
यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में शनै:-शनै: सफलता मिलेगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। माता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को लेकर चिंता रहेगी। किसी रिश्तेदार से रास्ता सुलझेगा। किसी नए स्थान से आमदनी के स्रोत मिलेंगे जिससे धनलाभ होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। माह के अंत में आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएं। हल्का फुल्का धन लाभ होने की भी संभावना है। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।

कन्या राशि : 
 
यह माह भौतिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी में भी मामला आपके पक्ष में रहेगा। मामा पक्ष से परेशानी आएगी। बच्चों को भविष्य के लिए उत्तम रास्ते प्राप्त होंगे। माह के अंत में थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव खत्म होगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा होने के योग हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। साल के अंत में परिजनों से मेल मुलाकात रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जब समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ अवश्य लें। 

तुला राशि : 
 
यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय प्राप्ति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक व मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी को नौकरी में उन्नति मिलेगी। भाई से भूमि अधिग्रहण के कारण तकलीफ आएगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च हो सकता है। 

वृश्चिक राशि : 
 
यह माह वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। अपने वाले दूर हो सकते हैं। पूर्व में किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन और मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माह के अंत में आत्मविश्वास जागृत रहेगा। पत्नी की बात पर विवाद न करें, बल्कि धैर्य से सोचें। पत्नी की सलाह मानने से लाभ मिलेगा। शत्रु आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, परंतु आप अपनी बुद्धि से उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। पारिवारिक कलह होने की आशंका है, विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यह विवाद भविष्य में नुकसानदेह रहेगा।

धनु राशि : 
 
दिसंबर माह आर्थिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार में कष्ट रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी, साथ ही अधिकारी वर्ग से सहयोग भी कम प्राप्त होगा। भाई को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। परिवार में भूमि को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। माह मध्य में घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगी। यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। राजनीति से लाभ मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में परेशानी कम होगी। भाई से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में उलझन आएगी। माता को मानसिक तकलीफ रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में संतान से कष्ट हो सकता है। माह के अंत में जातकों के लिए मानसिक परेशानी वाला समय रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कुल मिलाकर माह भर परेशानी आती जाती रहेगी। 

मकर राशि : 
 
यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। मानसिक स्थिति में उलझन-परेशानी रहेगी। नौकरी में रुकावट आएगी। बहन को आर्थिक परेशानी आएगी। पिता की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो लाभप्रद रहेगी। माह के मध्य में मकर राशि वाले जातकों के लिए दिसंबर भूमि-भवन के सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। रोमांस लाइफ अच्छी रहेगी। माता-पिता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को कोई कष्ट रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माह के अंतिम दिनों में सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में परेशानी दूर होगी। विद्यार्थी वर्ग की उन्नति होगी। विदेश यात्रा में प्रसन्नता रहेगी। सेहत पर ध्यान देना होगा। पत्नी को खुशी मिलेगी। 

कुंभ राशि : 
 
यह महीना भी लाभ का महीना है। शुक्र आपको भरपूर लाभ देगा। नवंबर में अगर वाहन नहीं खरीद सके हैं तो इस माह वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। काम के सिलसिले में हुई यात्राओं से आश्चर्यजनक लाभ होगा। आपकी दूरदृष्टि से बढ़िया कामयाबी हासिल होगी। ग्रहों की युति आपके भाग्य को प्रबल करेगी। धन, दोस्ती, गिफ्ट्स, रोमांस सभी के लिए चमकदार महीना है। आपकी सोच सकारात्मक होगी। खुशकिस्मत और खुशमिजाज बने रहेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा। खिलाड़ियों के लिए मिलाजुला समय है। मेहनत से जी ना चुराएं।  माह के अंत में विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मीन राशि : 
 
इस माह धन के लिए सितारे अनुकूल नहीं हैं। माह जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। फैशन और कला जगत में काम कर रहे जातक इस समय प्रसिद्धि प्राप्त करेंगे। शुक्र के शुभ होने से जनसंचार से जुड़े जातकों को फायदा होने वाला है। कार्यस्थल पर उत्साहजनक वातावरण रहेगा। रिश्तों में दूरी बढ़ेगी। कोर्ट का फैसला आपके खिलाफ जा सकता है। विवादों से यथासंभव बचें। दान पुण्य से समय को अच्छा बनाएं। संतान पक्ष पर नजर रखना जरूरी होगा। शादी का सपना देख रहे हैं तो यह माह अच्छे रिश्ते लाएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: 16 दिसंबर 2023 से खरमास, लग जाएगा विवाह पर विराम

webdunia
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

happy birthday : दिसंबर माह में जन्मे लोगों में क्या गुण होते हैं, जानें अपना व्यक्तित्व