Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फरवरी 2019 : क्या लाया है यह महीना आपकी राशि के लिए, (पढ़ें 12 राशियां)

हमें फॉलो करें फरवरी 2019 : क्या लाया है यह महीना आपकी राशि के लिए, (पढ़ें 12 राशियां)
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

नए साल का दूसरा माह आरंभ हो गया है। फरवरी का माह प्रेम और खुशियों का माना जाता है। आइए जानते हैं इस माह आपकी राशि के तारे-सितारे क्या कहते हैं। 
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में हानि होगी व नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग रहने से परेशानी कम होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी तीर्थयात्रा के योग बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
 
दि. 12, 27 शुभ हैं, 20 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। पारिवारिक क्लेश से परेशान रहेंगे। किसी मित्र की सहायता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। बहन को रोजगार प्राप्त होगा।
 
दि. 3, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी व नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होगी माता-पिता को स्वास्थ्य लाभ होगा। अच्छे मित्र से दूरी हो सकती है।
 
दि. 14, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बनते हैं। पिता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। राजनीति में रुचि बढ़ेगी, साथ ही राजनीति में पद मिलने के योग हैं।
 
दि. 5, 15 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
रामजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी रिश्तेदार से परेशानी आएगी। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दि. 2, 16 शुभ हैं, 7 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह पत्नी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। किसी राजनीतिक पार्टी से पद का लालच दिया जाएगा। विचार करके आगे बढ़ें। भाई को कष्ट रहेगा, साथ ही रिश्तेदारों से तकलीफ रहेगी।
 
दि. 14, 28 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
गायत्री माता की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार में परेशानी वाला रहेगा। नौकरी में अच्छा साथ मिलेगा। कृषि में लाभ होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। मित्र की दूरी मानसिक परेशान करेगी। किसी कार्य से धार्मिक यात्रा होगी।
 
दि. 4, 22 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। तीर्थयात्रा होगी। पत्नी को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। माता को राजनीति में पद प्राप्त होगा।
 
दि. 7, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
केतु-राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। स्वयं को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक यात्रा होगी।
 
दि. 13, 26 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
शिव-गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक लाभ वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। पिता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। संतान से परेशानी आएगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 16, 29 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। पुराने साथी से मिलने के योग बनेंगे। तीर्थयात्रा पिता के साथ होगी। मित्र का साथ मिलेगा।
 
दि. 10, 24 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।
 
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। किसी विदेश की यात्रा हो सकती है। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में अच्छा लाभ होगा। भानजे के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहन को शारीरिक कष्ट रहेगा। भूमि-भवन के रुके हुए कार्य होंगे। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 6, 27 शुभ हैं, 8 अशुभ है। 
गुरु जप करना लाभप्रद रहेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रयाग में उमड़ा जनसैलाब