Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल

हमें फॉलो करें Mithun Rashi 2022 : मिथुन राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल
, बुधवार, 2 मार्च 2022 (17:27 IST)
Gemini March Monthly Horoscope 2022: मिथुन राशि के जातकों के लिए हम लाएं हैं मार्च माह का राशिफल। आप जानिए कि इस माह कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य, नौकरी के हालात कैसे रहेंगे, व्यापार में नफा नुकसान होगा या नहीं, करियर में रुकावट आएगी या नहीं आदि कई बातें संक्षिप्त में जानिए। आओ जानते हैं मार्च माह का ( mithun Rashi Masik Rashifal 2022 in hindi ) राशिफल।
 
 
मिथुन राशि मार्च माह राशिफल 2022 ( Gemini Horoscope March 2022 ):-
 
1. परिवार : वर्ष के प्रारंभिक दो माह आपने सेहत और अर्थ पर ध्यान नहीं दिया तो मार्च का माह आपके लिए और भी खराब साबित हो सकता है। इस माह आपको घर और बाहर वाद-विवाद से बचना होगा। रिश्तेदारों के बीच छवि खराब हो सकती है। आपके शत्रु आपको परेशान करेंगे। हालांकि इस माह यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
 
2. व्यापार : व्यापारियों के लिए भी यह माह सतर्क रहने का है। हालांकि यदि निवेश कर रखा है तो लाभ प्राप्त होगा। खर्चें बढ़ जाएंगे परंतु रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 
 
3. नौकरी : नौकरीपेशा है और पहले यदि आपने मेहनत की है तो आपके कार्य से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे और आपको नए कार्य देने के साथ ही प्रमोशन भी कर सकते हैं। आपकी उन्नती तय है। सरकारी अधिकारी अपने लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
 
 
4. छात्र करियर : छात्र हैं तो इस माह मानसिक तनाव से गुजरेंगे। आपको बेहतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि आपने अपने लक्ष्य पर फोकस कर रखा है तो निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे हालाँकि कुछ दिनों के लिए मानसिक तनाव रह सकता है। स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे। कुछ चीजों में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन समझदारी से काम लिया गया तो वह जल्द ही सुलझ जाएगी।
 
 
5. विवाह : विवाहित हैं तो यह समय शांतिपूर्वक बितेगा। अविवाहित हैं तो विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम में या लिव इन रिलेशन में हैं तो कलेश की संभावना है। 
 
6. सेहत : सेहत की दृष्‍टि से आपको पैरों की समस्या हो सकती है। नींद नहीं आने की समस्या से परेशान रहेंगे। खानपान पर ध्यान नहीं रखा तो बवासीर हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Vrashabha Rashi 2022 : वृषभ राशि का कैसा रहेगा मार्च 2022 का भविष्यफल