Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

हमें फॉलो करें Guru ketu gochar : गुरु और केतु के नवपंचम योग से 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

WD Feature Desk

, गुरुवार, 23 मई 2024 (17:49 IST)
Guru Ketu Formed Navpancham yoga: 1 मई 2024 दोपहर 2.29 बजे बृहस्पति यानी गुरु ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है जबकि इससे पहले 30 अक्‍टूबर 2023 से केतु कन्‍या राशि में विराजमान हैं। इस तरह गुरु और केतु के नवपंचम योग बन रहा है। इन दोनों ग्रहों की इस स्थिति से सिंह राशि में नवपंचम योग बना है। इसके चलते 3 राशियों को बड़ा फायदा होने वाला है।
वृषभ राशि : आपके लिए यह योग बहुत ही लाभादयक रहने वाला है। आमदानी के सोर्स बढ़ेंगे यानी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे और आपकी योजनाओं के चलते कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है। घर परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। बेहतर होगा आप इस समय का सदुपयोग करें।
webdunia
मिथुन राशि : आपके लिए नवपंचम योग से अपार लाभ लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ जाएगा। आप नए निवेश के बारे में सोच सकते हैं। पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलेगा। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है। नया व्‍यवसाय शुरू करने का अच्छा समय माना जा सकता है। आपको अपने व्‍यापार में खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भौतिक सुखों का आनंद ले पाएंगे।
मकर राशि : आपके लिए नवपंचम योग संपन्‍नता लाने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और मन चंगा रहेगा। भूमि, भवन या नया वाहन खरीद सकते हैं। पैतृक सं‍पत्ति बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। यह समय आपके लिए लाभकारी है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने की संभावना प्रबल है। व्‍यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। पैसों की बचत करने में सफल होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Narmada nadi : नर्मदा नदी के विपरीत दिशा में बहने का कारण जानकर आप रह जाएंगे हैरान